परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया बांका मोड़ रहीमपुर महावीर मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बताते चलें कि 29 फरवरी की संध्या मठिया बंका मोड़ पक्की सड़क के किनारे रहीमपुर महावीर मंदिर के समीप एक चार पहिया वाहन ने अंगौता निवासी टुन्ना शाही उर्फ शैलेश कुमार शाही को ठोकर मार दिया था.
जहां उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. इधर इस मामले में परिजनों ने आवेदन देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. थाना प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृत शैलेश कुमार शाही के भाई मिथिलेश शाही के लिखित बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…