नौतन: दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक ने ढाढ़स बंधाया

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: सड़क हादसे में घायल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी युवक की इलाज के दरम्यान मौत की सूचना पर पहुंचे जीरादेई विधायक ने परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक अमरजीत कुशवाहा ने परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाते हुये हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बतादें कि गांव निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र प्रमोद कुमार पांच दिन पूर्व अपने संबंधी से मिलने के लिए गोपालगंज जिले के जमुनहा गये हुये थे.

वहां से लौटने के क्रम में किसी स्पीड ब्रेकर के पास गिरकर चोटिल हो गये. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बुधवार को उसके गांव विश्रामपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस हृदयविदारक घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय विधायक को मिली, वह गांव पहुंचकर शोकसंतृप्त परिजनों से मिल सांत्वना दी. मृत युवक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी अभी नहीं हुई थी. वह बाहर में रहकर मजदूरी करता था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024