नौतन: दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास असफल

ग्रामीणों की सक्रियता से सामान छोड़ भागे चाेर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर राम जानकी मंदिर के समीप मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता के कारण चोर सामान छोड़ भाग गए। इस प्रकार चोरी जाने से सामान बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे चोरों ने सिसवा निवासी संतोष पाठक के पान दुकान का ताला तोड़कर उसमें से सारा सामान निकाल बोरी में रखकर मंदिर से पश्चिम करीब सौ गज की दूरी पर रख दिए थे। इसके बाद चोरों ने उक्त पान दुकान के सामने मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी निवासी बलिंद्र साह के जेनरल स्टोर का ताला तोड़कर तथा शटर उठाकर सामान निकालने लगे।

ताला तोड़ने एवं शटर उठाने की आवाज से उक्त स्थल से कुछ दूरी पर घर में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने जगदीशपुर गांव के किसी व्यक्ति को फोन कर इसकी जानकारी दी। यह सुनते ही दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच ही रहे थे तभी ग्रामीणों के आने की आहट पाकर चोर सामान छोड़कर फरार हो गए। इस प्रकार चोरी जाने से सामान बच गया। ग्रामीणों ने आसपास घूमकर घटना की जानकारी ली तथा बोरे में रखे गए सामान को बरामद किया। समाचार प्रेषण तक थाने को सूचना नहीं थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026