परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा-गंधर्पा कैलाश मोड़ के समीप गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में रंजन आटो सर्विसिंग एवं पार्ट्स सेंटर के मालिक बसदेवा निवासी रंजन प्रसाद ने बताया कि रोजाना की तरह अन्य दुकानदारों के साथ अपनी दुकान बंद कर घर चले गया था तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
रंजन प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान से दो पेटी मोबिल आयल, सात पिस्टन, 40 ट्यूब, 42 टायर, 10 बैट्री, सिटकवर, इंडिकेटर एवं 23 हजार रुपए नकद सहित करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। वहीं जंगबहादुर की गुमटी का ताला तोड़कर सिगरेट, तंबाकू एवं पांच सौ रुपये नकद चोरी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…