नौतन: बरई पट्टी में घर में घुसकर लाखों की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी के एक बड़ी घटना को अंजाम देकर लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न कर दिया है. बता दें कि उक्त गांव के सुधीर कुमार सिंह के घर से विगत रात्रि नकदी, आभूषण व कीमती कपड़ों सहित लाखों की संपत्ति चोरी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक वह छत पर मोबाइल फोन में फिल्म देख रहे थे. इसके बाद वे छत पर ही सो गए. परिवार के कुछ सदस्य छत पर व महिला सदस्य अंदर कमरे में कूलर चलाकर सो रहे थे.

इसी बीच पीछे से होकर सीढ़ियों के रास्ते अज्ञात चोर अंदर दाखिल होकर घर में सो रही महिलाओं को उनके कमरों की कुंडी बाहर से लगा दिया और तीन कमरों का ताला तोड़कर नौ सूटकेस, एक पेटी, कीमती कपड़े, तीन लाख के आभूषण तथा 23 हजार नकदी सहित लाखों की संपत्ति लेकर खिड़की के रास्ते निकल गए. भोर में जब घर की महिलाएं उठीं तो देखा कि कमरों का ताला तोड़कर सारी संपत्ति चोरी हो चुकी है. इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026