परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के सत्यनारायण राम, उद्धव राम तथा दूसरे पक्ष के छोटेलाल राम शामिल हैं. तीनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घायल सत्यनारायण राम ने आवेदन में कहा है कि 25 जून की सुबह पूर्वजों द्वारा बंटवारा की गई जमीन में मकई के बीज की बुवाई कर रहा था. तभी मेरे पट्टीदार छोटेलाल राम पहुंच कर मक्का का बीज व खाद फेंक दिया. मना किया तो मुझे तथा मेरे लड़के उद्धव राम को मारपीट कर घायल कर दिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन की मांग की गई है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…