परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना पुलिस ने बीते रात्रि रविवार को थाने क्षेत्र हीरा मोड़ के पास मैरवा के तरफ से लाखों रुपए मूल्य की बिजली की तार ट्रैक्टर ट्राली पर रख सीमावर्ती गोपालगंज जिले की तरफ ले जा रहे थे. तभी गश्ती के दौरान नौतन थाना पुलिस ने में पीछा कर ट्रैक्टर ट्राली पर लदे लाखों रुपए मूल्य की बिजली की तार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ट्रैक्टर ट्राली तार बरामद कर गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि इधर कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सिसवा आदि गांव के किसानों के खेतों तक सस्ते दर पर हर खेत को पानी कार्यक्रम के तहत बिजली पहुंचाने की कार्य किया जा रहा है.
परंतु चोरों द्वारा पोल पर लगाए गए तार केवल धड़ल्ले से काट रहे हैं. जिसे लेकर भीटीएल कंपनी के ठेकेदार थाना क्षेत्र मराक्षी गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं संतोष दुबे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लाखों रुपए मूल्य की बिजली की तार काट लेने की थाने में आवेदन दिया था. आवेदन को थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार संज्ञान में लेते हुए 12 घंटे के अंदर लाखों रुपए मूल्य की ट्रैक्टर ट्राली पर ले जाया जा रहा बिजली की तार सहित ट्रैक्टर से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार पांचों से पूछताछ की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…