नौतन: बाइक में छिपाकर शराब ले जा रहे दो शराब कारोबारी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मठिया व बंका मोड़ जाने वाली पीच सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को पुलिस ने रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक के सीट के अंदर छिपाकर रखे गए 14 बोतल बंटी बबली 200 एमएल का, 500 ग्राम का एक बोतल सिग्नेचर विदेशी शराब, 250 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब, 14 बोतल बंटी बबली 200 ग्राम का, 12 बोतल 8 पीएम बाइक सहित दो शराब कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो उत्तर प्रदेश से बिहार में सप्लाई करने के लिए ला रहा था.

गिरफ्तार किए गए दोनों कारोबारियों में एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार निवासी मोहम्मद शकील व दूसरा महाराजगंज थाना क्षेत्र के फिरोज आलम बताया जाता है. गिरफ्तार फिरोज आलम ने बताया कि एक लड़के का जन्मदिन है उसी में शराब लेकर जा रहे थे. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि बाइक बाइक सहित शराब जप्त कर दोनों कारोबारियों के विरोध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सीवान जेल भेजा जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026