परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की देर शाम उतराखंड पुलिस ने नौतन थाना क्षेत्र के साहपुर गांव पहुंच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. बताते चले कि उतराखंड से आयी आईटीआई थाने के एसआई अमित शर्मा, एसआई संतोष रोडीवाल, कांस्टेबल झागुरी राम ने बताया कि नौतन थाने के साहपुर गांव निवासी अमन दुबे पिता विजय दुबे के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने को लेकर उतराखंड के आईटीआई थाने में कांड संख्या 229/2017 के तहत मामला दर्ज है. अमन दुबे उसी वक्त से फरार चल रहा है.
जिसके विरूद्ध न्यायालय से कुर्की जब्ती करने का आदेश निर्गत हुआ था. जिसे लेकर नौतन थाने के सहयोग से साहपुर गांव निवासी अमन दुबे के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. कुर्क की गयी संपत्ति को उसी गांव के एक व्यक्ति को जिम्मेनामा का कागजात बनाकर सौंप दिया गया है. मौके पर नौतन थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार व विद्या प्रसाद उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…