नौतन: सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

  • जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा सामुदायिक भवन बनवाने की मांग
  • अंचल कार्यालय पहुंच ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड मुख्यालय के पंचायत के रामपुर वार्ड संख्या 2 में स्थित तेतरी माई की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के खिलाफ सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ, थानाध्यक्ष व मुखिया को देकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पांच कट्ठा एक धुर जमीन में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पक्का कार्य के लिए नींव खुदवाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने खुदाई के कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तिलक-विवाह व बारात ठहराने के लिए एकमात्र वहीं जगह है।

जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा कर सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब चंद शर्मा, संतोष यादव, ईश्वर दास शर्मा, मीरा देवी, गुलाची देवी, रंजू देवी, शंभू प्रसाद, रमेश पटेल, बच्चन माली, छोटू चौबे, प्रेम शंकर कुमार, रामायण मिश्र, उदय नारायण ठाकुर, शोभा देवी, सत्येंद्र ठाकुर, रामराज यादव, अंकित कुमार, रामचंद्र पंडित, मनोज पटेल, परमानंद, मुन्ना पाठक थे। इधर सीओ अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026