परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर खाप बनकट गांव निवासी उर्मिला देवी पति रविंदर गुप्ता ने थाना में आवेदन देकर अपने अलग पट्टीदार प्रभुनाथ गुप्ता सहित अन्य तीन लोगों पर आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि सात सितंबर को अपने घर के कमरे में बैठ कर अपना कार्य कर रही थी.
तभी हमारे अलग के पट्टीदार प्रभुनाथ गुप्ता तथा उनकी पत्नी सहित तीन अन्य लोग घर में घुस गए और हमारे साथ मारपीट करते हुए मेरा झोटा पकड़ कर पटक दिया. इसके बाद मुझे हॉकी डंडा से मार कर बेहोश कर दिया गया. यह देख मेरे पति रविंद्र गुप्ता, मेरा पुत्र अमित गुप्ता, मेरी पुत्री दीक्षा कुमारी बचाने पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद गले से सोने का चेन, घर में रखा हजारों रुपए मूल्य का समान क्षतिग्रस्त कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…