परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल महिला के पति गुलाब चंद शर्मा ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है।
उसने आवेदन में कहा है कि भूमि विवाद को लेकर मेरे भाई हरिश्चंद्र यादव से विवाद चल रहा था। मैं शनिवार को घर पर नहीं था तभी हरिश्चंद्र यादव, उनकी पत्नी विमला देवी एवं नेहा कुमारी उक्त जमीन पर रखे लकड़ी को अन्यत्र फेंकने लगे। जब इसका विरोध मेरी पत्नी ने किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…