नौतन: मनपसंद गीत के विवाद में बस से कुचलकर युवक की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में सोमवार की रात्रि आर्केस्ट्रा में फरमाईशी गीत बजाने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की हत्या बारात आए लोगों ने बस से कुचलकर कर दी। युवक की पहचान हसुआ गांव के संजय गिरी के पुत्र रोहित कुमार गिरी रुप में की गई है। हत्या के बाद बारात में आए सभी लोग बारात छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार के देर शाम सीवान के खुरमाबाद से बारात हसुआ गांव में रामप्रवेश गिरी के यहां आई हुई थी। द्वारपूजा के बाद बाद बारात की महफ़िल सजी। बारात में आर्केस्ट्रा शुरू होते ही ग्रामीण व बाराती फरमाईशी गीत बजाने के लिए आपस में उलझ गए। ग्रामीण तथा बरातियों के मनपसंद गीत नहीं बजने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते ही बारात में भगदड़ मच गई। इसी दौरान बरातियों ने इस युवक की बस से कुचलकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बारातियों के फरार होते ही ग्रामीणों ने दूल्हे को लिया अपने कब्जे में

युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया। बाराती सहित दूल्हे के परिजनों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने दूल्हे तथा दुल्हन की शादी कराई। दूल्हे को घर मे ही बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बारातियों के खिलाफ काफी गुस्सा था। ग्रामीणों द्वारा बारात में आये कुछ चिन्हित युवकों को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस तथा स्थानीय लोगों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

हत्या के बाद खुशी का माहौल गम में हुआ तब्दील

बारातियों द्वारा युवक की हत्या की खबर मिलते ही शादी की खुशी काफूर हो गई। पलभर में खुशी गम में बदल गई। लड़की वाले के घर पर भी मातमी सन्नटा छा गई। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। युवक की मां तथा बहन बार – बार बेहोश हो जा रही थी। युवक की मां यह कह रही थी कि अब हमार बुढापा के लाठी के बनी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026