नौतन: उत्पाद विभाग के वाहन की ठोकर से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में उत्पाद विभाग के वाहन के ठोकर से एक युवक की गुरुवार की संध्या मौत हो गई. मृतक गांव निवासी लालन शाही का पुत्र शैलेश शाही बताया जा रहा हैं. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की संध्या उत्पाद विभाग टीम की वाहन काफी तेज रफ्तार से शराब की सूचना पर छापेमारी करने जा रही थी. इसी बीच टीम की वाहन ने शैलेश को ठोकर मार दिया. जिसमें शैलेश की मौत हो गई. जिसके बाद टीम वाहन लेकर फरार हो गई.इधर परिजनों ने उत्पाद विभाग की टीम पर लापरवाही बरतने के साथ हत्या का आरोप लगाया है. इधर मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है.

मामले में उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया की उत्पाद विभाग की टीम के वाहन से कोई दुर्घटना नहीं हुई है. टीम के सभी पदाधिकारी कार्यालय में हैं.हाल ही में जेपी चौक के समीप भी हुई थी घटना.बताते चलें कि हाल ही में जेपी चौक के समीप भी उत्पाद विभाग की वाहन और बाइक की टक्कर हुई थी.जिसमें हाथापाई भी हुई थी और जवान और पदाधिकारी वाहन छोड़ फरार हो गये थे. वहीं लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग निजी चालकों को रखती है. जिस कारण चालक अपने आप को उत्पाद अधिकारी ही समझते हैं. यहीं कारण है कि उत्पाद विभाग की वहां जब छापेमारी करने के लिए निकलती है तो हूटरों की आवाज से पूरा शहर गुंजयमान हो जाता है. यही नहीं वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि कई बार लोग वाहन के चपेट में आने से बाल बाल बच जाते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026