परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवां निवासी रामकिशन यादव के पुत्र जुगेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि जुगेश कुमार बुधवार की शाम अपनी बाइक से नौतन बाजार से घर लौट रहा था तभी रामगढ़ गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया तथा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…