Siwan News

संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत​

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के पपौर में नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है शनिवार की सुबह लड़की की अचानक तबीयत खराब हो गई इसके बाद उसे तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही विवाहिता के माता-पिता एवं अन्य पहुंच गए। इसी बीच पटना जाने के क्रम में तरैयां के पास पहुंचते ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों के विचार विमर्श के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जहां लड़की के माता-पिता मौजूद थे। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस लौट गई। जबकि सूत्रों के अनुसार लड़की ब्लड कैंसर से पीड़ित थी। मृतका धर्थवलिया निवासी सुरेंद्र शुक्ला की पुत्री नीतू कुमारी थी। वही घटना के बाद जहां तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि नीतू की शादी पपौर निवासी राजेश्वर चौबे के पुत्र गोविंद कुमार (23) के साथ 10 दिन पूर्व 18 अप्रैल को हुई थी। अभी उसके हाथ की मेहंदी छूटी भी नहीं थी तभी 28 अप्रैल की सुबह तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार की देर रात ही उसका दाह संस्कार कर दिया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026