Categories: पटना

MLC चुनाव में NDA ने लगभग तय किए अपने उम्मीदवार, देखें लिस्ट…

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए NDA में 24 सीटों का बंटवारा हो गया है। HAM और VIP को एक भी सीट नहीं दी गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को भाजपा ने अपनी एक सीट दी। BJP को 12, JDU को 11 और एक सीट पशुपति पारस को हिस्से गई है। सीटों के बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। BJP और JDU ने करीब-करीब अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

इधर, BJP ने 10 नाम तय कर लिए हैं। 9 स्थानीय प्राधिकार वाले पूर्व विधान पार्षदों पर ही BJP दांव लगाएगी। औरंगाबाद और सीवान में पेच फंसा है। औरंगाबाद के पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सीवान के पूर्व विधान पार्षद टुन्नाजी पांडेय BJP छोड़ चुके हैं। इस वजह से दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय होते ही BJP एक साथ प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।

BJP के संभावित नाम….

  • बेगूसराय – रजनीश कुमार
  • रोहतास एवं कैमूर – संतोष कुमार सिंह
  • दरभंगा- सुनील चौधरी
  • पूर्वी चंपारण – राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
  • समस्तीपुर – तरूण कुमार
  • किशनगंज- डा. दिलीप जायसवाल
  • कटिहार- अशोक अग्रवाल
  • सहरसा- नूतन सिंह
  • गोपालगंज- आदित्य नारायण पांडेय
  • सारण- सच्चिदानंद राय
  • सीवान- मनोज सिंह

जदयू कोटे से जिन उम्मीदवारों की चर्चा चल रही है, उनमें केवल दो जगहों से ही ऐसे प्रत्याशी की उम्मीद है, जो विधान परिषद के कभी उम्मीदवार नहीं रहे हैैं। शेष सभी उम्मीदवार कभी न कभी विधान परिषद में रहे हैं। 11 सीटों में नौ सीट ऐसी हैं, जहां से जदयू वैसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी है, जो पुराने लड़ाके रहे हैं।

सीतामढ़ी में जदयू के संभावित प्रत्याशी के रूप में रेखा पूर्वे के नाम की चर्चा है। यह नाम पहली बार विधान परिषद के चुनाव में दिखेगा। इसी तरह भागलपुर से विजय कुमार सिंह को जदयू के संभावित प्रत्याशी के रूप में माना जा रहा। विजय कुमार सिंह जमुई के रहने वाले हैं। जदयू ने निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने पुराने प्रत्याशियों पर इस तरह से यकीन किया है कि पूर्व में जंग हारने के बाद भी उनकी उम्मीदवारी की चर्चा है। पटना से वाल्मीकि सिंह का नाम तय माना जा रहा है। वह पूर्व में विधान पार्षद रह चुके हैं। भोजपुर से राधाचरण सेठ का नाम भी इसी श्रेणी में है। नालंदा से रीना यादव, गया से मनोरमा देवी, मुंगेर से संजय प्रसाद, मधुबनी से विनोद सिंह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम, नवादा से सलमान रागिब व मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह का नाम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026