सिवान: जिप अध्यक्ष के उम्मीदवार की एनडीए ने की घोषणा

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर के फतेहपुर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के आवास पर शुक्रवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय और जदयू जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से जिला परिषद की अध्यक्ष पद के लिए संगीता देवी के नाम का घोषणा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि संगीता देवी ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में जिस तरह के जिले के विकास एवं उन्नति के लिए कार्य किया वह बहुत ही अतुलनीय और सराहनीय है इसलिए भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू सहित एनडीए घटक दल के कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि अध्यक्ष के लिए हमारी उम्मीदवार संगीता देवी ही होंगी। प्रेसवार्ता के दौरान जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल,नितेश चंद्र तिवारी, मुर्तजा अली कैसर, नंदलाल राम, महावीर प्रसाद, लाल बाबू, कुशवाहा, अनिता देवी,इकराम खान आदि उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024