Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना वायरस से बचाव को ले एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : देश में पांव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व इसकी रोकथाम के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला में तैनात एनडीआरएफ की 9वीं वाहिनी टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागर में क्यूएमआरटी व पारा मेडिकल टीम को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोरोना वायरस की राेकथाम एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ हीं इस बीमारी से पीड़ित मरीज के उपचार के संबंध में बताया गया कि इस कार्य में
लगे चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ को स्वयं का बचाव करने के लिए किट का
उपयोग कैसे करना है, इसकी भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के वायरस के संक्रमण से बचने के लिए
लोगों से सावधानियां बरतने काे कहा है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि
कोरोना वायरस से बचने के लिए बार-बार अपने हाथों को साबुन व पानी से
धोएं। खांसते व छींकते समय नाक व मुंह को ढ़के, ढ़कने में प्रयोग किए गए
टिशू पेपर को किसी बंद डिब्बे में हीं डालें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ
व पौष्टिक आहार का सेवन करें। और सबसे प्रमुख बात ये कि भीड़भाड़ वाले
स्थान पर जानें से बचें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026