Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छात्रवृत्ति की राशि में कमी, सुधार की जरूरत : योगेंद्र पासवान

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान ने मंगलवार को जिला सभागार में सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही बैठक में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिया। डॉ योगेंद्र पासवान ने पत्रकारों को बताया कि तीन दिवसीय यात्रा पर वह जिले में आए हैं। जिसमें सोमवार को गोपलगंज, मंगलवार को सिवान और बुधवार को छपरा में है। बैठक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्राओं का छात्रवास आवासीय विद्यालय में चला रहा है जिसे कल्याण विभाग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पचरुखी में नया भवन बनेगा और उसी में पठन पाठन होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग को पत्र भेजा दिया है। आयोग की तरफ कहा गया कि आयोग कल्याण छात्रवास का नया सिरे से भवन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं बैठक में कल्याण विभाग द्वारा जो छात्रवृति छात्रों को दी जाती है उसमें छात्रों की संख्या के अनुरूप राशि में कमी पाई गई है। आयोग ने शिक्षा विभाग को इस कमी को दूर करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के क्षेत्रिय कार्यालय बिहार-झारंखड के निदेशक संजय कुमार सिंह, अनुसंधान अधिकारी सुनिल कुमार सिंह,प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम विधुभूषण चौधरी आदि सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026