Siwan News

कौम की तरक्की के लिए तालिम की जरूरत : फिरदौसी

62वां सालाना उर्सेपाक संपन्न

औलियाए उम्मत कांफ्रेंस में सैकड़ो लोगों ने की शिरकत

परवेज अख्तर/सिवान :- सदर प्रखंड के मीरापुर गांव स्थित हजरत कुंवारे पीर शाह रह. अलै. का 62वां सालाना उर्सेपाक रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर जिले के अलावा अन्य राज्यों के सभी समुदाय के लोगों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान अकीदतमंदों ने हजरत कुंवारे पीर शाह रह. अलै. के मजार पर चादरपोशी कर अमन चैन की सलामती के लिए दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद मदरसा इस्लामिया के परिसर में भव्य कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जो मौलाना अकील अहमद मिसबाही की सेदारत में संपन्न हुई। आयोजित कांफ्रेंस में बिहार के अलावा अन्य कई राज्यों से नामी निरामी ओलामा व सोअराओं ने शिरकत किया। कांफ्रेस के दौरान जाने माने शायर साेला शबनम का नातिया कलाम सुनकर श्रोताओं का दिल बाग-बाग हो गया। वहीं शायर नौशाद मिसबाही की नातिया कलाम सुनकर श्रोता झूम उठे। झारखंड से आए मुख्य वक्ता मौलाना रहमान हैदर फिरदौसी ने अपने संबोधन में कहा कि कौम की तरक्की के लिए तालिम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लोग दिन भर फूलों को पैरों से कुचलकर चलते है और शाम के समय में चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं, वैसे लोगों को मजहब पसंद नही करता। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म शांति का पैगाम देता है। मौलाना मजहरूल हक साहब ने कहा कि दीन नवी के दीवानों ने ही फैलाई है।

चादर चढ़ाते श्रद्धालु

चार बच्चों की हुई दस्तारबंदी

कार्यक्रम के दाैरान इस्लामिया नारों से महफिल गूंज उठा। कांफ्रेंस के दौरान जिन बच्चों की दस्तारबंदी हुई उनमें ख्वासपुर निवासी हाफिज मो. सैफ, भोरे गोपालगंज निवासी हाफिज अब्दुल सकुर, बढ़ेया निवासी हाफिज मो. सुलेमान व पचरूखी निवासी हाफिज मो. असलम शामिल है।

भण्डारा आयोजित

औलियाए उम्मत कांफ्रेस के दौरान दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सेराजुल हक, डा. तौकीर अहमद, खुर्शीद अहमद, शेख सोनू, नसीरूद्दीन, शमीम अख्तर, तौसिफ अकरम का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर शाहिद कलीम, मौलाना अंजार अहमद, मौलाना इंतखाब आलम, कारी शमीउल्लाह, मौलाना इरशाद खान बरकाती, हाजी इस्लामुद्दीन, हाजी कुतुबुद्दीन, हाफिज अब्दुल क्यूम, हाफिज सराफत, मौलाना इजराइल, इरशाद हबीबी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024