सीवान में बिजली विभाग की लापरवाही, पोल से जर्जर होकर मिट्टी छू रहे धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आया 4 वर्षीय मासूम झुलसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंधवारा गांव में मकान के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा पोल से नीचे झूल रहे धारा प्रवाहित विद्युत तार के संपर्क में आ गया। जिसके बाद बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में जख्मी बच्चे की पहचान अरविंद यादव का 4 वर्षीय पुत्र आर्य कुमार के रूप में हुई है। इधर बच्चे के विद्युतीय तार के संपर्क में आकर झुलसने की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जर्जर की स्थिति में मिट्टी छू रहे तार को बदलने की मांग की है।

घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता अरविंद यादव ने बताया कि वह मार्केट गए हुए थे। जैसे ही उनको घटना की जानकारी मिली वह भागते हुए बच्चे को लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे मकान से बाहर विद्युत का तार गुजरा हुआ है। पूरा तार जर्जर की स्थिति में है और जमीन को छू रहा है। इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज मेरा पुत्र आर्य कुमार मकान के बाहर छुपन छुपाई खेल रहा था। इसी बीच विद्युतीय तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू किया और बच्चे को उठाकर हम सभी लोग सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024