परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड खेल मैदान में गांधी मजहरुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच रविवार को नशा क्लब सिवान और चिरैया क्लब नेपाल के बीच मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में चिरैया क्लब नेपाल ने नसा क्लब सिवान को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खेल के पहले हाफ के शुरुआती 20 मिनट के बाद नेपाल के खिलाड़ी विजय चौधरी ने शानदार गोल सिवान में कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाया। खेल के दूसरे हाफ टाइम के आखिरी क्षण में नेपाल के खिलाड़ी सुरेश ने सिवान दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।सिवान की टीम ने भी कई बार गोल दागने का प्रयास किया लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। इस मौके पर अनिल सिंह पटेल उर्फ बंटी पटेल, सीनेट सदस्य प्रो. महमूद हसन अंसारी, शमीम खान, प्रो. तारिक सुजा, सरवर अली आदि उपस्थित थे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष दाऊद खान ने बताया कि सोमवार को गया बनाम बख्तियारपुर टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…