Categories: पटना

विधान परिषद चुनाव को लेकर BJP-JDU में ‘सीट’ बंटवारे पर तय हुआ नया फार्मूला…मांझी-सहनी साइड….

पटना: बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर बिहार की सत्ताधारी गठबंधन में सिर फुटौव्वल है। बीजेपी 13 सीटों से कम पर तैयार नहीं तो JDU 50-50 का फार्मूला चाह रही। वहीं सहयोगी दल वीआईपी,हम और रालोजपा भी अपनी हिस्सेदारी की मांग रही है। हालांकि बीजेपी छोटे सहयोगी दलों को सीट देने को तैयार नहीं है। अब जेडीयू की तरफ से नई बात कही गई है। जदयू की तरफ से कहा गया है कि पहले बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो जाये इसके बाद अन्य सहयोगी दलों के तालमेल पर बातचीत की जायेगी।

जेडीयू की तरफ से अधिकृत बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं से हमारी बातचीत अंतिम दौरा में है। रविवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात हुई थी। बातचीत अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि बीजेपी 24 में 13 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसके पीछे का तर्क है कि भाजपा के पास 13 सीटिंग सीट है। वहीं जेडीयू 50ः50 का फार्मूला चाह रही है। इस आधार पर दोनों दलों के हिस्ससे में 12-12 सीट आती है। लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं। ऐसे में बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि नया फार्मूला क्या होगा तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसके बारे में जानकारी दी जायेगी। बताया जाता है कि एक सीट पर ‘उम्मीदवार’ का एडजस्टमेंट हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि रास्ता तलाश लिया गया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति के बाद बहुत जल्द सीट के समझौते की घोषणा हो जायेगी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पहले जेडीयू-बीजेपी के बीच बात फाइनल तो हो जाये फिर सहयोगी दलों के एडजस्टमेंट पर बात होगी। बीजेपी के सहयोगी के तौर पर मुकेश सहनी व पशुपति कुमार पारस की पार्टी है। वहीं जेडीयू के साथ मांझी जी का दल है। फिर हम दोनों दल इस पर विचार करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026