Categories: छपरा

छपरा: विधवा भाभी से देवर ने की शादी, सात फेरे के बाद परिजनों ने घर से निकाला

युवक ने समाज में एक अच्छी सोच की मिशाल कायम किया है

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसाफीर गांव में एक युवक ने समाज में अच्छी सोच की मिशाल को रखतें हुएं अपने मृत बड़े भाई की विधवा पत्नी से शादी किया पर परिजन शादी से नाखुश शादीशुदा पति-पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। मामले में दोनों पति पत्नी और 2 साल के बच्चे ने मशरक थाना पुलिस के पास पहुच अपनी फरियाद लगाई। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले में कारवाई करते हुए दोनों को तत्काल बगल के चाचा के घर प्रवेश दिलाया। वही दूसरे दिन ही बच्चे का कपड़ा मकान में जाकर निकालने जाने पर जमकर मारपीट की गई जिसमें पति और बचाने आई बहन भी घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पप्पू कुमार पिता रामचंद्र राम और विवाहिता बहन बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी संजय राम की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई।

मामले में घायल बहन ने बताया कि उसको तीन भाई हैं बिनोद कुमार राम, धर्मेंद्र राम, पप्पू कुमार राम जिसमें सबसे छोटे भाई की शादी नही हुई है वही बड़े भाई धर्मेंद्र राम की शादी बीते तीन साल पहले सोनी कुमारी से हुई और बाद में भाई धर्मेंद्र कुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृत्यु होने के बाद विधवा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा उसके सामने अपने दो साल के बेटे आर्या की परवरिश मुश्किल हो गयी।वही परिजनों ने छोटे भाई पप्पू की शादी तय करने लगें जिसका विरोध कर भाई पप्पू ने बीते महीने पहले विधवा भाभी सोनी से शादी कर ली जिसका परिवार वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जिसमें मामले में थाना पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाचा के मकान में शरण दिलवायी।वही गुरूवार को बच्चे के कपड़े निकालने अपने घर में पप्पू गया था जिसके साथ मारपीट की गई और बचाने आयी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया।मामले में थाना पुलिस को सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026