कोरोना का कहर जारी, मशरक पीएचसी में गुरुवार को मिले 10 कोरोना पॉजिटिव

छपरा: जैसे-जैसे समय बीतते जा रहा है कोरोना से संक्रमितों की संख्या का ग्राफ में लगातार इजाफा होता जा रहा है।मशरक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। एक तरफ कोविड-19 जांच में जहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच व टीकाकरण के लिए प्रयासरत है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए तैयारियां की गई है। उसका लगातार पर्यवेक्षण भी हो रहा है।

गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी में हुए कोविड-19 जांच में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि गुरुवार को एन्टीजन कीट से जांच की गई। जिसमें 10 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि मशरक तख्त में 2, कवलपुरा गांव में 1,जजौली गांव में 1,सिसई गांव में 1,सेमरी गांव में 2,दुरगौली गांव में 1, पीएचसी में कार्यरत एएनएम 1,घोघिया गांव में 1 पॉजिटिव पाए गए। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने लोगों से अपील किया कि वे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें तथा घर में सुरक्षित रहें। स्वास्थ्य विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है। डरने और घबराने की जरूरत नहीं है।आपकी सुरक्षा ही हमलोगो का ध्येय है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026