बड़ी खबर

कोरोना वायरस के बाद चीन में सामने आया हंता वायरस, एक व्यक्ति की मौत

डेस्क : कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है इसी बीच चीन में एक नया जानलेवा वायरस सामने आ गये है. इस नये वायरस से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गयी है. इस वायरस को हंता वायरस (hantavirus) का नाम दिया गया है.

Hantavirus से चीन में एक व्यक्ति की मौत

चीनी समाचार एजेंसियों के मुताबिक हंता वायरस से पीड़ित व्यक्ति की शाडोंग प्रांत में मौत हुई है. पीड़ित व्यक्ति बस में सफर कर रहा था और उसी दौरान उसकी मौत हो गयी. जांच में पता चला कि मरने वाला व्यक्ति वायरस से पीड़ित था. इसके बाद उसके साथ सफर कर रहे 32 लोगों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

चीन सरकार ने भी की इस वायरस की पुष्टि

चीन की सरकार के समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने हंता वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर कहा है कि बस में सफर कर रहे व्यक्ति की हंता वायरस से मौत के बाद उस वाहन में सवार 32 दूसरे लोगों की जांच की जा रही है.

नये वायरस के सामने आने से मचा हड़कंप

पहले से ही कोरोना वायरस से त्राहिमाम कर रही दुनिया में इस नये वायरस की खबर से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर हंता वायरस टॉप में ट्रेंड कर रहा है. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि हंता वायरस कोरोना की तरह घातक नहीं है. ये कोरोना की तरह फैलता भी नहीं है. हालांकि हंता वायरस जानलेवा है और इसकी चपेट में आने के बाद 38 फीसदी लोगों के मौत की संभावना होती है.

क्या है हंता वायरस

विशेषज्ञों के मुताबिक हंता वायरस भी कोरोना की तरह एक वायरस है जो ज्यादातर चूहों और गिलहरियों से फैलता है. हंता वायरस की चपेट में आये इंसान में कई तरह की बीमारियां हो सकती है. हंता वायरस से हंता पल्मोनरी सिंड्रोम, हेमोरेजिक फीवर और रेनल सिंड्रोम हो सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026