Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खजरौली में युवती हत्याकांड में नया मोड़, नहीं मिले दुष्कर्म के संकेत

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के माहपुर खजरौली गांव में युवती की हत्या के बाद मैं नया मोड़ आ गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ बलात्कार के कोई पुष्टि नहीं हुई है। जबकि परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे थे । बताया जाता है कि मृत युवती का पूरा परिवार कोलकाता में रहता था युवती फरवरी में होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए सुपौली अपने घर आई थी। इसके बाद वह अपने मामा के घर माहपुर स्थित खजुरौली गांव में रहकर पढ़ाई करने लगी। शुक्रवार की देर रात युवती अपनी मामी के पास सोई थी। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर युवती को कमरे से लेकर चले गए। इसके बाद उसकी हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के दूसरे दिन परिजनों ने अस्पताल रोड में शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस वालों को के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। एएसपी श्री पांडेय ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम तथा डॉग स्क्वायड पंडित की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा । इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से लेकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है और उस रिपोर्ट में दुष्कर्म के कोई संकेत प्राप्त नहीं हुए हैं। पुलिस जल्द ही वांछित अपराधियों तक पहुंच जाएगी और शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026