डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, इमरजेंसी में भर्ती कराने के 5 घंटे तक नही किया इलाज़, आक्रोशित परिजनों ने किया जोरदार हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अस्पताल रोड स्थित डॉक्टर उर्मिला अखौडी के क्लीनिक में एक प्रसव कराने आयी महिला का नवजात मृत अवस्था में डिलीवरी के बाद परिजन आक्रोशित हो गया और चिकित्सक के खिलाफ इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। पीड़ित महिला सिवान शहर के खुरमाबाद निवासी नीरज कुमार की पत्नी रजनीगंधा के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि रजनीगंधा का ये पहला बच्चा था। जिसका इलाज उर्मिला अखौडी के यहां पिछले 8 महीने से चल रहा था। इधर महिला के भाई नागमणि ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की मौत हुई।

बच्चा सही सलामत है की बात कर रहे थे चिकित्सक

मृतिका के परिवार वालों का कहना है कि क्लीनिक के चिकित्सक के द्वारा बार बार ये बताया गया कि बच्चा सही सलामत हैं। प्रसव कराने आयी महिला को दर्द होने पर परिजन उसे लेकर 5 मार्च को आधी रात 1 बजे पहुंचें तब वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि इमरजेंसी है और इमरजेंसी में भर्ती करना होगा। परिजनों ने बताया कि उसे इमरजेंसी में रात 1 बजे फीस लेकर भर्ती कर लिया गया। लेकिन डॉक्टर सुबह 6 बजे देखने आए। इस दौरान प्रसूता बार बार दर्द की शिकायत करती रही लेकिन डॉक्टर इमरजेंसी में भर्ती करने के बाद भी नीचे मरीज़ को देखने नही आई और सुबह जब 6 बजे प्रसूता के पास आई तब तक नवजात का पेट में ही मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए।

परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि सुबह जब 6 बजे डॉक्टर आयी तो उन्होंने बताया कि बच्चा की मौत हो चुकी है,लेकिन शाम को ऑपरेशन कर के मृत बच्चे का डिलीवरी किया गया। इधर हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंची और पूरे मामलें की जांच कर रही हैं। वही महिला चिकित्सक डॉक्टर उर्मिला अखौडी ने कहा कि बच्चा उल्टा था जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है। इधर पीड़ित के परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024