पटना: बिहार के भोजपुर जिले में नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की सोमवार को दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी गई। भलुआना गांव के पास हथियार बंद अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर गांव और आसपास इलाके में सनसनी फैल गई।
संजय सिंह, चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत से दूसरी बार चुनाव जीते थे। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने और पुलिस के वरिष्ठ अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपने एक सहयोगी के साथ बुलेट पर सवार होकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठेंगवा गांव जा रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। संजय, लगातार दूसरी बार मुखिया चुने गये थे।
हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुुुलिस चुनावी रंजिश की बात कह रही है। बता दें कि इस बार यहां पांचवें चरण के तहत बीते 24 अक्टूबर को चुनाव हुआ था और 26 अक्टूबर को मतगणना में संजय, दुबारा मुखिया निर्वाचित हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…