छपरा: सारण जिले के पानापुर थानांतर्गत जीपुरा गांव में बीते दिन आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत पीएमसीएच में उपचार के दौरान रविवार को हो गई. मृत नवविवाहिता कमलेश राय की 24 वर्षीया पत्नी रूबी देवी बतायी गई है. उसकी शादी मात्र 5 माह पहले ही हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम भोजन पकाने के दौरान कपड़ें में आग पकड़ने से वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
तो गंभीर स्थिति में उनसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद वहां से भी उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. रविवार की सुबह पीएमसीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है.मृतका का मायका मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में बताया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…