Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नव विवाहिता को दहेज के लिये घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना के पंचभिंडा गांव में एक नवविवाहिता को दहेज के लिये ससुराल वालों ने बहु को घर से निकालने व दूसरी शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता मधु देवी पति अकिलेश साह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर सास, ससुर, पति, देवर व देयादिन व गांव के अन्य दो समेत सात लोगों को नामजद किया है.

पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि तीन पूर्व मेरी शादी पंचभिंडा निवासी अकिलेश साह से हिंदु रिति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. शादी के तकरीबन एक साल तक में ससुराल में ठीक से रही. उसके बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज में बोलोरो खरीदने के लिये हमारे पिता से पांच लाख रुपये का डिमांग करने लगे. मैं अपने परिवार की माली हालात देखते हुये इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जाहिर की. तभी उपरोक्त सभी मुझे मारपीट कर शरीर के सभी आभूषण उतार कर घर से निकाल दिया. उसके बाद मैं अपने माता पिता के साथ नैहर आंदर के हुजहुजीपुर रहने लगी. इसी बीच मेरे पति ने दूसरी शादी रचा ली.

सूचना के बाद मैं अपने पिता, भाई व दो बहनों के साथ अपने ससुराल पंचभिंडा पहुंची. तभी ससुराल वालों के साथ गांव के दो लोग मिलकर हमारे साथ मारपीट करने लगे. जिससे मेरी दोनों बहनों का सिर फुट गया. जब वह घायल होकर गिर गयी तो उसके गले से चेन व मंगलसुत्र निकाल लिये.उसके बाद जान मारने की धमकी देने लगे.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने हमलोगों को घायलावस्था में अपने साथ ले कर थाने आयी.उसके बाद अस्पताल में इलाज कराया. इस मामले पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026