Tarwara Hindi News

बाइक सवार दो युवकों से टकराई नीलगाय, एक की मौत

परवेज अख्तर/सीवान : तरवारा-सिवान मुख्य पथ पर माहपुर गांव के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों से एक नीलगाय टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां खबर प्रेषण तक उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मृतक की शिनाख्त दारौंदा थानाक्षेत्र के बैदापुर निवासी जब्बार हुसैन का 24 वर्षीय पुत्र आबिद हुसैन है। जबकि घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आबिद सिवान से महाराजगंज अपने दुकान पर जा रहा था। उसी समय सहायक सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर गांव के समीप अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई और बाइक से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर दोनों बाइक से गिर गए। इससे मौके पर ही आबिद की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आबिद के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

कपड़े की दुकान चलाता था मृतक

मृतक आबिद के पिता जब्बार हुसैन ने बताया कि महाराजगंज बाजार में उसकी रेडिमेड कपड़े की दुकान थी। सुबह वह घर से बताकर गया कि दुकान जा रहा हूं। हो सकता है दुकान से किसी काम से वह सिवान गया हो। सूचना मिली थी कि सिवान से महाराजगंज जाते समय माहपुर गांव के समीप नीलगाय उसकी बाइक से टकरा गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026