परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव के कोल्ड स्टोर के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है की थाना क्षेत्र के ढेबर गांव निवासी बृज कुमार राम का इकलौता 33 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार राम कही नेवता से लौट रहा था की तभी सड़क के किनारे खड़ी अचानक बाइक के आगे नीलगाय ने छलांग लगा दिया.जिसके बाद अनियंत्रित बाइक चालक गढे में जा गिरा। इधर घटना के बाद बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.वही बाइक पर बैठे दूसरे साथी को गम्भीर चोट आई हैं. जिसकी इलाज सीवान के किसी नर्सिंग होम में चल रहा है.बताया गया कि मृतक भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार राम का भतीजा था.जो अपने घर मे एकलौता कमाऊ सदस्य था.इधर घटना की सूचना पाकर पहूंची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…