परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव के बादशाह महतो व उनके भाई शम्भू महतो के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना 14 सितंबर की सुबह की बताई जाती है. तब बादशाह महतो घर से पश्चिम दिशा की तरफ शौच के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते मे एक राय व साजिश के तहत लाठी-डंडे से लैश गांव के ही महेश महतो, नागेंद्र महतो, अजय महतो समेत नौ लोगों ने हमला कर दिया.
मामले में पीड़ित बादशाह महतो के बयान पर कांड संख्या 394/20 दर्ज की गई है. जिसमें उपरोक्त लोगों को नामजद किया गया है. साथ ही दर्ज प्राथमिकी में बचाने आये पीड़ित बादशाह महतो के भाई शम्भू महतो से भी मारपीट करने की बात कही गई है. मारपीट में घायल भाइयों ने इलाज के बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…