दरौली

दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में नौ लोग घायल, गंभीर स्थिति मे चार रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सहजनिया पुनक गांव मे शनिवार को लगभग दस बजे दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट मे दोनों पक्षों के लगभग 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र मे चल रहा है। जहा पर चिकित्सक चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया गया, बाकी पांच घायलों का इलाज प्राथमिक स्वासथ्य केन्द्र मे चल रहा है। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग अलग आरोप लगाया जा रहा है। एक पक्ष यदूनाथ राम द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि मेरा पुत्र वृजेश कुमार साइकिल से शनिवार की सुबह घर से गांव के दूसरे बस्ती मे जा रहा था कि रास्ते मे घेरकर दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे तलवार मारपीट करने लगे। सूचना पर घर के अन्य सदस्य गए तो सभी को दूसरे पक्षों द्वारा मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वही दूसरे पक्ष जमादार चौहान का आरोप है कि मै हरिजन बस्ती के नजदीक खुले मैदान मे भैस चरा रहा था। उसी खुले मैदान मे यदुनाथ राम भी भैस चरा रहे थे। यदुनाथ राम अपने घर से अन्य सदस्यों को बुला लिया, सभी लोग मुझको गाली देते हुए कहने लगे कि साला अपनी भैस इधर से लेजाकर अपनी बस्ती मे भैस को चराओं, जब मै इस बात का विरोध किया तो सभी लाठी डंडे व तलवार से हमला कर घायल कर दिया। मुझे बचाने आए घर के अन्य परिजन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो पक्षों के बीच मारपीट मे एक पक्ष के यदुनाथ राम, वृजेश कुमार, राजन कुमार, अभिराम राम, सुगनी देवी, लालमती देवी तो दूसरे पक्ष के जमादार चौहान, राम कैलाश चौहान व सूर्यदेव चौहान गंभीर रुप से घायल है। वही एक पक्ष के यदुनाथ राम, राजन कुमार, वृजेश कुमार व सुगनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024