Categories: पटना

नीति आयोग ने बिहार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में फिसड्डी बताया, मुख्यमंत्री बोले- पता नहीं

पटना: नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। खास तौर पर मरीजों के लिए बेड की संख्या प्रति एक लाख पर सिर्फ 06 बेड बताया गया है, जो कि देश के सभी राज्यों में सबसे कम बताया गया है। जहां बिहार सरकार के सभी मंत्री नीति आयोग की इस रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है और इस पर किसी प्रकार के बात करने से बचते नजर आये।

नीतीश कुमार राष्ट्रपिता की 152वीं जयंती पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के साथ महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बापू के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी को उनके विचारों को मानकर आगे चलना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को भी महात्मा गांधी के विचारों को अपनाना चाहिए, ताकि देश आगे बढ़े, दुनिया आगे बढ़े।

इस दौरान जब उनसे नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल किया गया को उन्होंने इससे बचने की कोशिश की और रिपोर्ट को लेकर जानकारी नहीं होने की बात कहते आगे निकल गए। इससे पहले गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार कैबिनेट के कई मंत्रियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026