Categories: पटना

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्मः 6 एजेंडों पर लगी मुहर….CM नीतीश के ‘स्वतंत्रता सेनानी पिता’ की प्रतिमा स्थल पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह

पटना: नये साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई। मंत्रिपरिषद की बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी।बिहार नगर पालिका अधिनियम-2007 के आलोक में एक नए नगर निकाय का गठन एवं तीन नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार की स्वीकृति दी गई है। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह, वैद्य शहीद नाथुन प्रसाद यादव, शीलभद्र याजी, मोगल सिंह, एवं डूमर प्रसाद सिंह के सम्मान में नगर परिषद क्षेत्र बख्तियारपुर में प्रतिमा स्थल बनाने और हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किए जाने को भी स्वीकृति दी गई है। बता दें, स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता थे।

उनकी प्रतिमा बख्तियारपुर में लगी है। अब उसी प्रतिमा स्थल पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह आयोजित किये जायेंगे। बिहार पेशा कर नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई है .कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति के आश्रितों को 4 लाख अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 105 करोड़ रुपए अग्रिम की स्वीकृति दी गई है .वही ₹50000 की दर से कोरो नावायरससे मृत व्यक्ति के परिजन को अनुग्रह अनुदान देने के लिए ₹20करोड़ की स्वीकृति दी गई है। बिहार में राजस्व वृद्धि के लिए बिहार ईख नियमावली-1978 के नियम उपनियम में प्रथम अनुज्ञप्ति शुल्क, नवीकरण शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024