Categories: पटना

बिहार में 20 लाख नए रोजगार देगी नीतीश सरकार, जानिए युवाओं को क्‍या मिला खास

पटना: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई नीतीश सरकार ने सोमवार को बिहार विधानमंडल में बजट पेश किया। उपमुख्‍यमंत्री व वित्‍त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने अपने पहले बजट में युवा वर्ग को रोजगार व शिक्षा के खास तोहफे दिए। बजट में रोजगार व शिक्षा के प्रावधानों में क्‍या है खास, आइए डालते हैं नजर…

एक साल में दिए जाएंगे 20 लाख रोजगार

उपमुख्‍यमंत्री व वित्‍त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने अपने बजट संबोधन में कहा कि बिहार में साल 2021-22 के अंर्तगत 20 लाख रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। रोजगार के ये अवसर सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में सृजित किए जाएंगे। इसके लिए 2021-22 में दो सौ करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण पहले से मिल रहा है, लेकिन अभी भी नौकरियों में महिलाओं की संख्या कम है। इसलिए जिला स्तरीय कार्यालयों में महिलाओं की संख्‍या बढ़ाने पर बल दिया जाएगा।

महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए योजना

बजट में महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए भी विशेष योजना का प्रावधान किया गया है। उन्‍हें इसके लिए अधिकतम पांच लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख मात्र रुपये केवल एक फीसद के ब्याज पर दिए जाएंगे। उद्योग विभाग में इस योजना पर दो सौ करोड़ रुपये के बैकअप की व्‍यवस्‍था की है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी किए गए हैं कई प्रबंध

बजट में शिक्षा के क्षेत्र में भी कई प्रबंध किए गए हैं। पुराने शिक्षण संस्थानों को बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक बनाया जाएगा। आइटीआइ व पॉलीटेक्निक कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। सभी जिलों में मेगा स्किल सेंटर खुलेंगे, जिनमें शिक्षण संस्थानों से दूर रहने वाले कारीगरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 4.79 लाख आवेदकों को राशि दी गई है। बिहार में तीन नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। 14 पॉलीटेक्निक खोले जा चुके हैं, अन्य को खोलने की प्रक्रिया इस वर्ष पूरी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026