पटना :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सिरफिरे ने जान से मरवाने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। यह धमकी फेसबुक पोस्ट पर दी गई है। फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है। पूरा मामला बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले का है। दूसरी ओर, फेसबुक पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री के समर्थकों में काफी गुस्सा है।
उधर, सिरफिरे के इस फेसबुक पोस्ट ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दिया। पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सिरफिरे का पता लगा लिया है। हालांकि, उस सिरफिरे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
जानकरी के अनुसार, सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र का मामला है। एक युवक ने फेसबुक पोस्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है। सिरफिरे युवक की पहचान तोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के रूप में की गई है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले एक युवक पर दिनारा थाना के थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सियाराम सिंह के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में तोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय को अभियुक्त बनाया गया है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र तोड़ा निवासी रामसुरेश पांडेय का पुत्र है।
दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने कहा है कि धर्मेंद्र ने सीएम को जान से मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की बात फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल, यह फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं, यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, किसी भी हाल में दोषी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं फेसबुक पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री के समर्थकों में काफी आक्रोश है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…