परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट हो गये हैं. पथराव के वक्त सीएम नीतीश काफिले में नहीं थे. घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना के सोहगी गांव के हुई जहां उनके काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया.
इस कारकेड में सिर्फ सीएम सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे. दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार बिहार जिले के गया जाने वाले हैं. वे वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम गया तो हेलीकॉप्टर से जाएंगे लेकिन हेलीपैड से दूसरी जगहों पर पहुंचने के लिए उनके कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था.
पथराव में घायल हुए कुछ लोग
युवक की हत्या से नाराज लोगों ने पटना-गया (Patna-Gaya) मेन रोड को शव रखकर जाम कर रखा था. उसी प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया. इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये. पथराव से कुछ लोगों को चोट भी लगी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…