Categories: पटना

बिहार के हर जिले में बनाए जाएंगे नीतीश नगर और मोदी नगर, सरकार ने की घोषणा

पटना: बिहार सरकार ने निर्णय किया है कि बिहार में गरीबों को बसाने के लिए मोदीनगर और नीतीश नगर बनवाया जाएगा. बिहार के अलग-अलग जिलों में विस्थापितों को मोदीनगर और नीतीश नगर में आवास के लिए जमीन देकर उन्हें बसाया जाएगा. इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि दी जाएगी और उन्हें जमीन का आवंटन कर घर बनवाया जाएगा.

सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदीनगर और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश नगर बसाने का निर्णय किया है. भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मैंने अपने विभाग की समीक्षा की. कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, जमुई और मुजफ्फरपुर में पर्चा बांटना शुरू किया. लोगों को वह पर्चा बांटा गया जो पर्चा पहले से बना कर रखा गया था.

जहां से लोगों को विस्थापित करना है वैसे लोगों को बसाने का हमने प्रयास किया है. इसके लिए बांका जिले के रजौन प्रखंड में 8 एकड़ भूमि पहचानी गई है. मैं अपने अधिकारियों को बता कर आया हूं कि उस भूमि में पहले सड़क निकाली जाए, बिजली के पोल लगाए जाएं. बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड की व्यवस्था की जाए. अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जमीन का आबंटन वहां कैंप लगाकर करें. सबको उनकी चौहद्दी बता दें. ताकि आपस में कोई झगड़ा न करे. आपस में ठीक तरीके से रहें.

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि हर जिले में दो नगर बनेंगे, एक नीतीश नगर और एक मोदीनगर. दरअसल दोनों मेरे आदर्श नेता हैं, इसलिए मैं अपने दोनों नेता के नाम पर नगर बसा रहा हूं. बरसात के बाद बांका जिले में यह नगर शुरू होने भी जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026