Categories: पटना

नीतीश बोले-समाजवाद पर पीएम नरेन्द्र मोदी के विचार एकदम सही, परिवारवादियों का भविष्य नहींं

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार को सच्चा समाजवादी बताने बिहार सीएम ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जार्ज फर्नांडिस और राम मनोहर लोहिया के शिष्य रहे हैं। पीएम ने जो कहा है वह एकदम सही है। समाजवाद का निर्माण जार्ज फर्नांडिस और राम मनोहर लोहिया ने किया भी और उसे चलाया। नीतीश ने कहा कि हम पूरे बिहार को एक परिवार मानते हैं। इस दौरान बिना नाम लिए सीएम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला किया। कहा कि जिनके लिए उनका परिवार ही समाज है उनका राजनीतिक भविष्य लंबा नहीं हो सकता। इस दौरान विशेष राज्य के मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि हम दर्जा दिए जाने की मांग करते रहेंगे, करना न करना केंद्र सरकार का काम है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करते रहेंगे। निर्णय लेना केंद्र सरकार का काम है। सीएम ने कहा कि यह बिहार ही नहीं सभी पिछड़े राज्यों का मसला है। समाजवाद पर नीतीश ने कहा कि लोग अपने घर को ही परिवार कहते हैं। उसी परिवार के विकास पर बने रहते हैं तो समाजवाद खत्म हो जाता है। बहुत से लोग केवल परिवार को प्रतिष्ठा देते हैं। नीतीश ने नाम लिए बिना लालू पर हमला किया। कहा कि पत्नी व लड़के के लिए ही काम करना कहां का समाजवाद है? नीतीश ने कहा कि राजनीति में अपने परिवार पर केंद्रित रहने वालों का एक समय ऐसा आएगा कि कोई भविष्य नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तो छात्र जीवन से ही समाजवाद से प्रभावित रहे हैं। जब से राजनीति में आए हैं तब से इस पर चल रहे। दूसरे लोग जो पार्टी चलाते हैं वह पार्टी के अंदर किसी और को प्रतिष्ठा नहीं दे रहे। यह परिवारवाद नहीं तो और क्या है? लोगों को जितना बोलना है बोलते रहें, प्रधानमंत्री ने तो कह ही दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026