Categories: पटना

नीतीश का लालू परिवार पर हमला, कहा.. कुछ लोग पत्नी-बेटा पर ध्यान देते हैं….

पटना: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब हुए. जब उनसे पीएम मोदी के समाजवाद और परिवारवाद वाले बयान पर सवाल किया गया तो वह सीएम ने इस बहाने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग तो लोहिया के शिष्य हैं. समाजवाद का निर्माण उन्होंने किया. समाजवाद चलाया. हम लोग पूरा बिहार को एक परिवार मानते हैं. कुछ लोग सिर्फ अपने घर के परिवार को परिवार मानते हैं. फिर यहां समाजवाद खत्म हो जाता है. प्रधानमंत्री ने जो कुछ देखा है वही बोला है. हम जबसे राजनीति में आये हैं तबसे समाजवाद से प्रभावित हैं. और उसी को लेकर आगे चल रहे हैं।

पार्टी के अंदर जो लोग है उन्हें प्रतिष्ठा नहीं दे रहे हैं. अपने परिवार के लोग को प्रतिष्ठा दे रहे हैं. अपनी पत्नी और अपने बेटा को दे रहे हैं तो कैसे आप समाजवाद हैं. लोगों का अनुभव क्या है. किसी परिवार में पैदा हुए तो नाम हो गया. जो लोग राजनीति में अपने परिवार पर केन्द्रित हैं उनका कोई भविष्य नहीं रहेगा. और यह शुरू भी हो गया है कई जगह।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनको कोई अनुभव नहीं है. जिनको कोई जानकारी नहीं है उनको सीधे किसी पद पर रख देते हैं. राजनीति में जो आपके साथ हैं, सक्रिय हैं उनका चयन होना चाहिए, लेकिन आप सिर्फ परिवार के लोग का चयन करते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026