बड़हरिया का निजामुद्दीन अहमद दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आया, मौत से मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के मुसेहरी गांव मे दिल्ली में ट्रेन की चपेट मे आकर मृत युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. विदित हो कि प्रखंड के मुसेहरी गांव के नूर आलम अहमद के 23 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन अहमद की गुरुवार रात में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक के आइकार्ड व मोबाइल नंबर से युवक की पहचान कर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी. घटना के संबंध में मृतक के चाचा मो सेराजुल अहमद ने बताया कि निजामुदीन अहमद सऊदी अरब जाने के लिए लिए इन्दिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए सोमवार को घर से निकला था.

दिल्ली मे उनको गुरुवार रात में दिल्ली से सऊदी अरब की फ्लाइट होनी थी. लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे दुर्घटना की सूचना परिजनों को फोन पर मिली. परिजनों ने यह साफ नहीं किया कि आखिर क्यों वह रात की फ्लाईट को छोड़कर जंक्शन पर आया था. घटना की सूचना के बाद पंजाब में काम कर रहे मृतक के पिता नूर आलम अहमद व गांव के जुनैद अहमद सहित कुछ रिश्तेदार भी दिल्ली के आनंद विहार जंक्शन पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर रविवार को करीब 10 बजे शव लेकर घर पहुंचे .शव पहुंचते ही परिजनों की रुदन -क्रंदन से गांव में कोहराम मच गया. मृतक की मां व बहनों की चीत्कार से सबकी आंखें नम हो गयीं.

नेजामुद्दीन को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.विदित हो कि निजामुद्दीन अहमद अपने पिता के कार्यों में सहयोग करता था. नेजामुद्दीन अहमद की शादी होने वाली थी. उसकी तीन बहनें हैं. जिनमें बड़ी बहन सुल्ताना खातून की शादी हो चुकी है. जबकि दूसरी बहन गुफाराना खातून व तीसरी बहन फरजाना खातून की शादी की बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए वह घर छोड़कर दूसरे विदेश जाने वाला था.लेकिन उसके नसीब में कुछ लिखा था.बहनों की डोली तो वह नहीं उठा सका,खुद की अर्थी उठ गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026