Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान लोकसभा सीट से कोई समझौता नहीं: माले

परवेज अख्तर/सिवान : भाकपा माले के प्रखंड कैडर कंवेंशन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि भाकपा माले सिवान लोकसभा सीट से कोई समझौता नहीं करेगी। इस सीट से भाकपा माले का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन-मन से लग जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कैडर कंवेंशन चुनाव की तैयारी के परिप्रेक्ष्य में ही आयोजित की गई है। इसे भाकपा माले का चुनावी बिगुल समझा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की फांसीवादी नीतियों एवं विचारधारा के खिलाफ भाकपा माले अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस कन्वेंशन में संगठन को मजबूत करने पार्टी की सदस्यता बढ़ाने और नवीकरण पर चर्चा की गई। कबीरपुर मुखिया अशोक प्रजापति ने कहा कि भाकपा माले ही ऐसी पार्टी है जो पूरे देश में नौजवानों के लिए रोजगार एवं शिक्षा, आशा, एएनएम, सेविका-सहायिका, रसोईया समेत सभी महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम को माले प्रखंड सचिव मुकेश कुशवाहा, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश राम, योगेंद्र कुशवाहा, जिला पार्षद उपेंद्र कुमार साह, जिशु अंसारी, मो. इशहाक जयराम यादव, संदीप कानू, मुखिया अजय चौहान ने भी संबोधित किया।

सिवान बंदी को ले प्रखंड स्तरीय कैडर कंवेंशन का आयोजन

आंदर प्रखंड के पड़ेजी गांव में सोमवार को प्रखंड सचिव युगलकिशोर ठाकुर की अध्यक्षता में माले कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय कैडर कंवेंशन आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि इस कैडर कंवेंशन का मुख्य एजेंडा पूरे देश में चुनाव का शंखनाद होने वाला है,जिसमें सभी साथियों को पार्टी में नवीकरण, नया सदस्य भर्ती, पार्टी पत्रिका एवं संगठन को मजबूत करना है। देश राज्य की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि गरीब-किसान, खेत -मजदूर विरोधी की सरकार है। इन्होंने कहा कि 9 जनवरी को पूरे सिवान जिला में माले कार्यकर्ताओ द्वारा बंदी किया जाएगा। बंदकार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की। इस मौके पर ऐपवा मंजिता कौर, मुन्ना गुप्ता, मुखिया शारदा देवी, दीनानाथ राम, चंद्रभान ठाकुर, प्रमुख मीना देवी, जिलापार्षद शीतल पासवान, प्रेमचंद राम, कृष्णा राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024