Siwan News

एनडीए में कोई मतभेद नहीं भाजपा जदयू साथ हैं साथ रहेंगे – आरसीपी सिंह

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा विधानसभा उपचुनाव के लिए क्षेत्र के चैनपुर बाजार में बुधवार को एनडीए नेता आरसीपी सिंह में एनडीए प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में वोट मंगा।उन्होंने कहा कि आप लोगों ने लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से एनडीए उम्मीदवार कविता सिंह को सिवान से सांसद बना कर भेजा उसी तरह दरौदा विधानसभा चुनाव से एनडीए के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को चुनाव में विजयी बनाकर बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। हमारी सरकार सशक्त हो और आपका विकास रुके नहीं ।हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है ।देश के पीएम दिन रात काम करते हैं जिससे हमारा देश मजबूत होता है ।उनका मुख्य उद्देश्य भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है ।हमारे प्रधानमंत्री इसी विषय पर काम करते हैं लेकिन उनके हाथों को मजबूती तब मिलेगी जब आप दरौंदा उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को वोट कर चुनाव जीताए। 15 साल पहले राज्य विकास के सभी चीजों में पिछड़ा था लेकिन जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से बिहार की गिनती विकसित राज्य में होती है। आपने लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को वोट दिया और केंद्र में एनडीए की एक मजबूत सरकार बनी। आप लोगों के प्यार और सहयोग से बिहार में विपक्ष को केवल एक सीटें मिली। यह हमारी मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का नतीजा है। एनडीए में कहीं फूट नहीं है। एनडीए था है और रहेगा व हमेशा एकजुट रहेगा। सभा के आरम्भ में क्षेत्रीय तथा बाहर से आये अनेक वक्ताओं ने नीतीश सरकार की प्रशंसा करते हुए अजय सिंह के शान की बखान के तीर छाप का बटन दबाकर अजय सिंह को विजयी बनाने की मांग किये।जिनमें जीप अध्यक्ष सिवान संगीत देवी,जेपी पांडेय,भोरे विधायक अमरेंद्र पांडेय,गौतम यादव, निकेश चन्द्र तिवारी, अब्दुल करीम रिज़वी,मुर्तुजा अली कैशर,आदि ने नीतीश कुमार को मजबूत करने के लिए अजय सिंह को जिताने की अपील की। सिवान सांसद कविता कुमारी ने अपने पति अजय कुमार सिंह की जीत के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।c

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026