छपरा

बहरौली वार्ड 5 में नही बना नाला, गंदगी में रहने को मजबूर महादलित

छपरा: गांव के बुजुर्ग ने बताया कि उनका टोला मशरक प्रखंड के सबसे विकासशील पंचायत के मुखिया के घर के सामने के टोले का जब यह हाल है तों दूसरे वार्ड के विकास का क्या होगा। नाला निर्माण के लिए मुखिया जी को दर्जनों बार बोला गया पर उन्होंने मामले में कोई प्रगति नहीं दिखाई। विकास का दंभ भरने वाले मुखिया के पंचायत में वार्ड-5 महादलित टोले के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं वही मुखिया के यहां टोले के लोग अपनी शिकायतों की अर्जी लेकर दौड़ते दौड़ते थक गये है वही मुखिया भी ऐसे की सुनने को तैयार नहीं। जी हां मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के वार्ड-5 के महादलित टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय से नाला का निर्माण नही होने से टोले के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूत हैं। टोले में रहने वाले बताते हैं कि वे महादलित परिवार से हैं उनको अपने परिवार लालन पालन से फुर्सत नहीं है।

वही टोले में नाला नही रहने से टोला नरक बनकर रह गया है बाहर से आने वाले लोग टोले में आने को नही चाह रहे हैं। वही बगल के सम्पन्न लोगो के टोले में नाला समेत विकास की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। वही गांव के बुजुर्ग ने बताया कि उनका टोला मशरक प्रखंड के सबसे विकासशील पंचायत के मुखिया के घर के सामने के टोले का जब यह हाल है तों दूसरे वार्ड के विकास का क्या होगा। नाला निर्माण के लिए मुखिया जी को दर्जनों बार बोला गया पर उन्होंने मामले में कोई प्रगति नहीं दिखाई। गाव की महिलाएं बताती है कि नाला नही रहने से घरो के आंगन में गंदा पानी घुस जा रहा है। मामले में मुखिया अजीत सिंह से जब जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड-5 में नाले का निर्माण कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026