Siwan News

शहाबुद्दीन के मामलों की नहीं हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/​सिवान : जेल के अंदर गठित विशेष अदालत में गुरुवार को पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े 3 सेशन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में 3 सेशन मामलों की सुनवाई के लिए पूर्व से तिथि निर्धारित थी। तीन सेशन मामले क्रमश राजीव रोशन हत्याकांड मामले, दरोगा प्रसाद राय महाविद्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट एवं राजीव रोशन हत्याकांड मामले के पूरक मामले अखलाक एवं चंदन के मामले में सुनवाई सुनिश्चित थी। सुनवाई के समय विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य मंडल कारा स्थित गठित विशेष अदालत में समय पर उपस्थित हुए। किंतु विशेष सत्र न्यायाधीश बीक शुक्ला के ट्रेनिंग में पटना चले जाने के कारण अवकाश में रहने पर सुनवाई नहीं हो सकी। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण हो जाने के कारण मजिस्ट्रेट अदालत में किसी भी मामले की सुनवाई नहीं की जा सकी।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026