Siwan News

पंचायत उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन एक का नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज, भगवानपुर, रघुनाथपुर, पचरुखी, हसनपुरा, बड़हरिया आदि प्रखंडों में आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की नामांकन की तिथि के पहले दिन गुरुवार को बड़हरिया को छोड़कर किसी भी प्रखंड में नामांकन नहीं हुआ। संबंधित पदाधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। रघुनाथपुर प्रखंड में पंच 12 एवं वार्ड का तीन पद पर चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना 13 जून को अधिसूचना जारी होने के गुरुवार को नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी की नामांकन नहीं हो सका।
वहीं जिन पंचायतों में चुनाव पंच एवं वार्ड की होनी है उनमें राजपुर पंचायत पंच का एक पद, नरहन में एक, करसर में एक, गोपीपतियांव 3, पंजवार में चार, फुलवरिया में एक और कुशहरा में एक पद रिक्त है,जबकि वार्ड के लिए संठी एक, नरहन एक, खुजवां एक खाली है। नामांकन 20 जून तक होनी है। हसनपुरा पंचायत निर्वाचन 2018 के उप चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय पर नामांकन के लिए वार्ड एवं पंच के लिए अलग अलग दो काउंटर बनाया गया था, लेकिन प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन नहीं किया। नामांकन 20 जून तक चलेगा। 8 जुलाई को चुनाव होना है। निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि चार पंचायतों में उपचुनाव होगा जिसमें मंद्रापाली वार्ड नंबर 1, 4 व 13, शेखपुरा में वार्ड नंबर 1, गायघाट में वार्ड नंबर 13 में वार्ड सदस्य के लिए एवं सहुली वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए चुनाव होगा। वहीं बड़हरिया के कोइरीगांवा में बीडीसी पद पर एक नामांकन कोइरीगांवा निवासी मनोज कुमार ने बताया। यह सीट बीडीसी योगेंद्र पांडेय के मरने के बाद रिक्त हुई है। यह जानकारी बीडीओ प्रभारी सीओ वकील सिंह ने दी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024